भारत के इस गांव की है अनोखी कहानी, बिना वीजा के विदेश आ जा सकते हैं यहां के निवासी

By: Ankur Mon, 27 July 2020 4:33:07

भारत के इस गांव की है अनोखी कहानी, बिना वीजा के विदेश आ जा सकते हैं यहां के निवासी

भारतीय सीमा विस्तृत हैं और कई दूसरे देशों से सटी हुई हैं। भारत की यह सीमा म्यांमार से भी लगती हैं। भारत और म्यांमार को जोड़ता हैं लोंगवा गांव जिससे जुड़ी बेहद अनोखी कहानी हैं। यहां का मुखिया खाना भारत में खाता हैं और सोता म्यांमार में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोंगवा गांव का आधा हिस्सा भारत में पड़ता है और आधा म्यांमार में। यह भारत म्यांमार सीमा से सटा हुआ भारत का आखिरी गांव है जो कि नागालैंड के मोन जिले में घने जंगलों के बीच हैं। यहां कोंयाक आदिवासी रहते हैं। इन्हें बेहद ही खूंखार माना जाता है। अपने कबीले की सत्ता और जमीन पर कब्जे के लिए वो अक्सर पड़ोस के गांवों से लड़ाइयां किया करते थे। इस गांव की एक और खास बात ये है कि सदियों से यहां रहने वाले लोगों के बीच दुश्मन का सिर काटने की परंपरा चल रही थी, जिस पर 1940 में प्रतिबंध लगाया गया।

weird news,weird village,unique village longwa,people crosses borders without visa ,अनोखी खबर, अनोखा गांव, लोंगवा गांव, कोंयाक आदिवासी , भारत और म्यांमार

साल 1940 से पहले कोंयाक आदिवासी अपने कबीले और उसकी जमीन पर कब्जे के लिए वो अन्य लोगों के सिर काट देते थे। कोयांक आदिवासियों को हेड हंटर्स भी कहा जाता है। इन आदिवासियों के ज्यादातर गांव पहाड़ी की चोटी पर होते थे, ताकि वे दुश्मनों पर नजर रख सकें। हालांकि 1940 में ही हेड हंटिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। माना जाता है कि 1969 के बाद हेड हंटिंग की घटना इन आदिवासियों के गांव में नहीं हुई।

कहा जाता है कि इस गांव को दो हिस्सों में कैसे बांटा जाए, इस सवाल का जवाब नहीं सूझने पर अधिकारियों ने तय किया कि सीमा रेखा गांव के बीचों-बीच से जाएगी, लेकिन कोंयाक पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। बॉर्डर के पिलर पर एक तरफ बर्मीज में (म्यांमार की भाषा) और दूसरी तरफ हिंदी में संदेश लिखा हुआ है।

weird news,weird village,unique village longwa,people crosses borders without visa ,अनोखी खबर, अनोखा गांव, लोंगवा गांव, कोंयाक आदिवासी , भारत और म्यांमार

कहते हैं कि कोयांक आदिवासियों में मुखिया प्रथा चलती है। यह मुखिया कई गांवों का प्रमुख होता है। उन्हें एक से ज्यादा पत्नियां रखने की छूट है। फिलहाल जो यहां का मुखिया है, उसकी 60 बीवियां हैं। भारत और म्यांमार की सीमा इस गांव के मुखिया के घर के बीच से होकर निकलती है। इसलिए कहा जाता है कि यहां का मुखिया खाना भारत में खाता है और सोता म्यांमार में है।

इस गांव के लोगों को भारत और म्यांमार दोनों देशों की नागरिकता मिली हुई है। वो बिना पासपोर्ट-वीजा के दोनों देशों की यात्रा कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :

# इस मछली की वजह से खुली मछुआरे की किस्मत, तस्वीरें

# बीयर पीकर जिन्दा हैं 105 साल की यह महिला, याद नहीं कब पिया था पानी

# 700 साल पुराने इस मंदिर के चमत्कार की वजह से किन्नर भी हो गए गर्भवती

# इस मंदिर की हैं अनोखी प्रथा, शिवलिंग पर झाड़ू चढ़ाने से दूर होते हैं रोग

# जहरीले सांपों के बीच रहने के बावजूद इस अनोखे गांव में किसी को सर्पदंश नहीं

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com